फैज़ाबाद: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने सरयू में दर्शन पूजन कर किया नौका विहार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने मां सरयू के दर्शन पूजन कर नौका विहार का आनंद लिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या में हो रहे निर्माण कार्यों को देखने के बाद उन्होंने मां सरयू के दर्शन पूजन कर नौका विहार का आनंद लिया।