फैज़ाबाद: दिल्ली में IAS कोचिंग में दुर्घटना के बाद अयोध्या जनपद में शिक्षा विभाग हुआ सतर्क,DIOS ने कोचिंग सेंटरो का किया निरीक्षण
दिल्ली में आईएएस कोचिंग में दुर्घटना के बाद अयोध्या जनपद में शिक्षा विभाग हुआ सतर्क,डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने शहर में चल रहे कोचिंग का किया निरीक्षण, तीन कोचिंग पाई गई बिना रजिस्ट्रेशन के, एक कोचिंग पर एक लाख का जुर्माना और दो कोचिंग को दी गई नोटिस, कोचिंग में नहीं पाई गई फायर एनओसी, जनपद में बनाए गए नोडल अधिकारी।