इंदौर: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर की छात्रा वैदेही मंडलोई ने 12वीं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया
Indore, Indore | May 6, 2025 मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में इंदौर की शासकीय बाल विनय मंदिर स्कूल की छात्रा वैदेही मंडलोई ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वैदेही इंग्लिश मीडियम में आर्ट्स की स्टूडेंट हैं और हमेशा से अपनी पढ़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। जिसमें स्कूल की प्राचार्य ने इसे छात्र और शिक्षकों की मेहनत का फल बताया।