अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत करजान गांव स्थित मां दुर्गा स्थान परिसर में श्री राम कथा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह द्वारा 16 दिसंबर से शुरू हुआ है जो 24 दिसम्बर तक चलेगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कथा का समय प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।