सुपौल: सुपौल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने महावीर चौक पर लगाया जाम, SDM के आश्वासन पर खुला जाम
Supaul, Supaul | Mar 29, 2026 सुपौल में एक कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी सुबोध कुमार सादा पिता महेंद्र सादा निवासी पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 2 की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जहां खबर को आज रविवार दोपहर 2:00 बजे खबर को कवरेज किया गया है।