सामाजिक समरसता व सनातन रक्षक सेवा समिति फाउंडेशन द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पाली बाजार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। यह पदयात्रा भदोही स्थित हरिहरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।