पटना ग्रामीण: बापू सभागार में मनाई गई अमर शहीद बुद्धू नोनिया की जयंती, शिवराज सिंह चौहान को पहनाया चांदी का मुकुट
बापू सभागार में अमर शहीद बुद्धू नोनिया की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने बुद्धू नोनिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर शिवराज सिंह चौहान को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया।