रामपुर: रामपुर के नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी पहले दिन अपने कार्यालय पहुंचे, अफसरों ने बुके देकर अपना परिचय दिया
Rampur, Rampur | Oct 29, 2025 रामपुर के नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी अपने कार्यालय पहुंचे हैं। जिले के तकरीबन दो दर्जन अफसरों ने उनके कार्यालय में पहुंचकर, बुधवार की दोपहर 12:बजे बुके देकर अपना परिचय दिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का आज पहला दिन है सो जिस अधिकारी को उनके कार्यालय में आने की खबर मिली है अब हर कोई अधिकारी उनके कार्यालय में आकर अपना परिचय व बुके दे रहे हैं।