गायघाट: पिपरी चौक के पास बरौनी हाइवे पर 2400 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो सगे भाई समेत पांच तस्करों पर FIR दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी चौक के पास बरौनी हाईवे पर पिकअप पर लोड 24 सौ लीटर विदेशी शराब बरामदगी में दो सगे भाई सहित पांच तस्करों पर रविवार दोपहर करीब दो बजे में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें पिपरी निवासी चंचल कुमार व अमरजीत कुमार, लौतन निवासी दीपक कुमार एवं पिकअप का मालिक और चालक राजस्थान निवासी भैरो राम शामिल है।