सबलगढ़: शहर में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रेफर करने पर रास्ते में हुई मौत
सबलगढ़ नेशनल हाईवे 552 पर एक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक रामकेश कुशवाहा (18) की रेफर के बाद रास्ते में मौत हो गई। यह घटना नेहरू डिग्री कॉलेज के सामने हुई जानकारी के अनुसार, टिकटौली (जौरा) निवासी रामकेश कुशवाहा अपने साथी श्यामवीर कुशवाहा के साथ पैदल कुतघान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी