अंजड़: अक्षरधाम कॉलोनी में परेशानियों से जूझ रहे रहवासियों ने सामूहिक CM हेल्पलाइन लगाई, निराकरण नहीं, मिला आश्वासन
अंजड की अक्षरधाम कॉलोनी के लोगों को रोड व अन्य मुलभुत सुविधाएं नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है, स्थानीय लोगों और महिलाओं का कहना है कि कालोनी में सड़क और नाली की समस्या के निराकरण को लेकर नगर परिषद कार्यालय कलेक्टरेट जनसुनवाई सहित सामुहिक रूप से CM हेल्पलाइन लगाने का भी कोई असर नहीं हुआ है। कच्चे और धुलभरे रास्ते सहित जल निकासी व अन्य मांगों आवेदन किया।