कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के दधपा गांव में कवि आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को दधपा गांव स्थित पुरानी संस्कृत विद्यालय परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शिवकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी