राजगीर: भारत बंद का राजगीर शहर में भी दिखा असर, एससी एसटी समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Rajgir, Nalanda | Aug 22, 2024 सुप्रीम कोर्ट के क्रीमी लेयर के फैसले के खिलाफ भारत बंद का राजगीर शहर में भी असर दिखा और इस दौरान एससी एसटी समर्थकों ने नारे एवं बैनर के साथ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि सरकार हमलोगों के हितों की अगर अनदेखी करेगी तो हमलोग आगे भी आंदोलन करेंगे.