राजगीर: पुरैनी पंचायत के महतपुरा गांव के पास ग्रामीण पथ में हुए कटाव स्थल का डीएम शशांक शुभंकर ने किया निरीक्षण
Rajgir, Nalanda | Aug 22, 2024 डीएम शशांक शुभंकर ने पुरैनी पंचायत के महतपुरा गांव के पास ग्रामीण पथ में हुए कटाव स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कटाव स्थल पर पथ की मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा था. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, राजगीर को पथ की मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.