सूरतगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रेक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक वर्तमान में वार्ड नंबर 8 का निवासी था। पुलिस से शनिवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर मृतक के पिता ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना उन्हें जीआरपी के जरिए मिली। फिलहाल पोस्टमार्टम करवा डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी है।