गायघाट: गायघाट थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष सरूण कुमार मंडल ने बताया कि चोरनियां गांव से सड़क दुर्घटना के मामले में फरार आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।