भरतपुर: भरतपुर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार, जिला कलेक्टर ने अपने निवास पर मनाई होली
भरतपुर में रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के हर गली-मोहल्ले में रंगों की बौछार और अबीर-गुलाल की धूम मची रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों की टोलियां सड़कों पर नजर आने लगीं, जो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ होली के रंगों में सराबोर हो गए।