लाडपुरा: विज्ञान नगर इलाके में फायरिंग करने के मामले में एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Oct 6, 2023 कोटा विज्ञान नगर इलाके में 16 अगस्त को दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस मुख्य अभियुक्त शाहरुख सहित अन्य अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।