सासाराम: प्रताप गंज मोहल्ले में दो पक्षों में पथराव के बाद मौके पर पहुंचे एसपी विनीत कुमार।
Sasaram, Rohtas | Jan 28, 2024 प्रताप गंज मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान एसपी विनीत कुमार के साथ में सासाराम के SDPO दिलीप कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। अभी प्रताप गंज मोहल्ले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। तथा एसपी विनीत कुमार के द्वारा लगातार घटना के बारे छानबीन किया जा रहा है।