फलोदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. सलीम नागोरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीड की हड्डी हैं और कार्यकर्ताओं से ही कांग्रेस में पुनः मजबूती आएगी। नागोरी ने यह बयान मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत एकदिवसीय उपवास व धरने में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।