सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने सारठ CHC में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन किया, बेहतर सुविधा देने की बात कही
Sarath, Deoghar | Sep 17, 2025 MLA चुना सिंह ने बुधवार दोपहर 2 बजे सारठ CHC में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन किया और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की बात कही। वहीं CHC प्रभारी डॉ जियाउल हक ने अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक में विशेषकर महिलाओं की हर तरह की बीमारियों की जांच, जागरूकता व परामर्श मिलने की बात कही।