बहराइच: बरदेहरा मोड़ के पास रोडवेज बस और कार में हुई टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदेहरा मोड़ का है। जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस में कार में ठोकर मार दी। जिससे कर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की शहर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।