मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सूरजपुरा का है।जहां बुधवार की शाम 04 बजे के करीब एक व्यक्ति के कोठार में रखे पैरावट की खेप में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गया।जिसके चलते हजारों रुपयों का पैरावट जलकर खाक हो गया।इधर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दमकल की टिम के मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया है।