बाड़मेर: बाड़मेर में फेम के नशे के लिए युवाओं ने हाईवोल्टेज ट्रांसफॉर्मर पर बनाई रील, हद पार की
Barmer, Barmer | Aug 22, 2025 बाड़मेर जिले के सेड़वा इलाके में सोशल मीडिया स्टारडम पाने की चाहत एक बड़े अपराध में बदल गई, जब कुछ युवकों ने डिस्कॉम को झूठी सूचना देकर बिजली सप्लाई का शटडाउन कराया और फिर उसी दौरान ट्रांसफार्मर और बिजलीघर में घुसकर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।वीडियो सामने आते ही यह सवाल उठे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किस तरह मजाक और शोहरत के लिए किया ।