टिकारी के अखनपुर निवासी व्यास विंद् की मौत बुधवार रात्रि को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक आवास पर लाया गया। जिसे देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना पर स्थानीय प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शव का दाह संस्कार स्थानीय अश्मसान घाट में परिजनों द्वारा किया गया।