गोरखपुर: RKBK से सहारा स्टेट तक बन रहे रिंग रोड के काम में लापरवाही के आरोप में कमिश्नर ने जेई को किया सस्पेंड
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सभागार में एक समीक्षा बैठक में गोरखपुर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने आरकेबीके से सहारा स्टेट तक बंद रहे रिंग रोड जो की रामगढ़ ताल के किनारे बनाए जा रहा है इस प्रोजेक्ट में लापरवाही के आरोप में कार्यदायी संस्था के जेई को सस्पेंड कर दिया है और अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। कमिश्नर के आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।