लहार: सुंदरपुर खोड़ गांव में शर्मनाक घटना, 45 वर्षीय अधेड़ ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म करने का प्रयास
Lahar, Bhind | Mar 14, 2026 लहार थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा खोड़ गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ कुकृत्य करने की कोशिश की। परिजनोकी शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहार थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। 14 3.2026 का मामला