कर्रा प्रखंड में संचालित हॉकी फ़ॉर हर परियोजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। क्राई और जीआरएसई JRSE द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस परियोजना के तहत कुल 100 बालिकाओं को हॉकी प्रशिक्षण, संपूर्ण हॉकी किट और न्यूट्रिशन पैक उपलब्ध कराया जा रहा है।