नागौर: नागौर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Nagaur, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए शिविर में उमड़े। शिविर में करीब 100 युनिट रक्त संग्रहण किया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने रक्तदान शिविर का औचक निरीक्षण किया।