हजारीबाग के सिकरी ओपी क्षेत्र में तुलसी महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में आरोपियों ने छठियारी भोज के बहाने बुलाकर शराब पिलाई और देर रात लोहे के हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में शव को तालाब किनारे फेंक दिया। पुलिस ने सुरेंद्र महतो, मीना महतो और बासुदेव महतो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है।