बंगाणा: प्रतिबंध के बावजूद बंगाणा में टिप्परों की आवाजाही पर दो एफआईआर दर्ज, 9 टिप्पर किए गए जब्त
Bangana, Una | Nov 25, 2025 जिलाधीश ऊना के रात्रिकालीन खनन प्रतिबंध के बावजूद बंगाणा क्षेत्र में टिप्परों की आवाजाही जारी रही। बंगाणा पुलिस ने जोल तलमेहड़ा चौक और डुमखर में नौ टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मंगलवार सुबह एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि डीसी आदेशों की अवहेलना पर बंगणा सहित अलग-अलग क्षेत्र में मामले दर्ज किए गए हैं।