शनिवार सुबह 9:30 बजे के लगभग पुराने भवन में संचालित सिविल अस्पताल हरसूद के लैब रूम का प्लास्टर गिर गया। लैब रूम में कार्यरत लैब टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारी इस घटना से बाल बाल बचे। करोड़ों रुपए की लागत से सिविल अस्पताल हरसूद के नये भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हुए एक वर्ष हो गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया था।