कटनी नगर: कटनी में 71 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
एनकेजे थाना अंतर्गत जुहल-जुहली बायपास रोड पर पुलिस सर्चिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 71 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 10 लख रुपए आंकी गई है इस संबंध में आज शनिवार दोपहर 2:30 पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। इस कार्यवाही में एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।