कटनी नगर: बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला में बैक करने के दौरान ट्रक चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत, चालक हुआ फ़रार
बरही थाना अंतर्गत पिपरिया कला स्थित ललित राय वेयर हाउस में चौकीदारी का काम करने वाली महिला विमला बर्मन पति रमेश बर्मन 35 वर्ष जो आज शनिवार शाम 4:00 बजे वेयरहाउस के पास ही घर के बर्तन मांज रही थी इसी दौरान एक ट्रक बैक हुआ और सीधे महिला को चपेट में ले लिया घटना में महिला की मौत हो गई परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे । जहां उसे मृत घोषित कर दिया