कटनी नगर: माधव नगर जागृति पार्क में करंट लगने से मासूम की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप
माधव नगर थाना अंतर्गत जागृति पार्क में नई बस्ती संत नगर स्थित फर्स्ट स्टेप स्कूल द्वारा फंक्शन आयोजित किया जा रहा था जिसमें आधारकाप निवासी पूजा साहू अपने पुत्र छयांश साहू पिता संजय साहू 3 वर्ष को लेकर गई इसी दौरान उसने ओवन पिज़्ज़ा मशीन जिसकी वॉयर कटी हुई थी छू लिया मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन पर परिजनों का आरोप घटनाआज शनिवार 1:30 की है।