गोला वन क्षेत्र के हेंसापोड़ा परसाडीह के जंगल में शनिवार की रात में जंगली हाथियों का झुंड होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी है।