थाना नवाबगंज के गांव नया नगला निवासी 33 वर्षीय राय सिंह साइकिल से गांव बराकेशव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमे राय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल राय सिंह को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।