कैरो: कैरो के सढाबे में जंगली हाथियों ने फिर खेत उजाड़े, वन विभाग तमाशबीन, किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं
कैरो प्रखंड क्षेत्र के सढाबे पंचायत में रविवार शाम लगभग 4:30 बजे फिर एक बार एक जंगली हांथी को देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों ने गांव में प्रवेश करते ही खेतों का रुख करता है और सब्जियों की फसल को बर्बाद करना शुरू कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का लगातार आतंक बना हुआ है।