नजीबाबाद: बिजनौर किरतपुर रोड पर स्कॉर्पियो और बाईक की जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चा गंभीर घायल
आज दिनांक 6 नवंबर को 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी निवासी गौरव लगभग उम्र 32 वर्ष पुत्र वीर पाल और उनकी पत्नी अंजू की उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। दंपत्ति अपने बेटे आदित्य के साथ गांव मोचीपुरा से अपने साले के लगन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।