नवाबगंज में एक अज्ञात ई-रिक्शा ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर सिद्धौरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, नानपारा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ई-रिक्शा ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर नवाबगंज निवासी रफीक पुत्र अकमल अपनी पत्नी के साथ आ रहे थे।