गढ़वा: गढ़वा के सूरज सिंह ने रांची में थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता
Garhwa, Garhwa | Aug 24, 2025 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार के चेयरमैन सह गढ़वा निवासी सूरज सिंह ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिलाई। इस अवसर पर मरांडी ने सूरज सिंह को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।