जानसठ: जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर कला में विषैला कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया पकड़
जानसठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजापुर कला में शनिवार शाम 5:00 के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में एक घर के पास विषैला कोबरा सांप देखा गया, आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ा,तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली,बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैला हुआ था।