शाहपुरा | जाट छात्रावास, कलिजरी गेट शाहपुरा में तेजाजी महाराज की मूर्तियों का पुनर्स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा व विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। छात्रावास परिसर में पूर्व में बने अर्धविकसित चबूतरे को हटाकर भव्य चबूतरे का निर्माण कराया गया, जिस पर तेजाजी महाराज, नाग देवता व गणेश जी की मूर्तियों की पुनः स्थापना की गई।