पवई: पवई नगर में शारदेय नवरात्रि की धूम, दो दर्जन से अधिक दुर्गा पंडालों में विराजित हैं दुर्गा प्रतिमाएं
Pawai, Panna | Oct 10, 2024 देश प्रदेश के साथ जिले एवं पवई नगर सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों शारदेय नवरात्रि की धूम है। चहूंओर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। जगह-जगह दुर्गा पंडालों में मां आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की उपासना कर धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं।