कौशांबी जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज जेपी यादव ने इसका उद्घाटन किया। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हुआ। लोक अदालत में बिजली के बकाया बिल, बैंक ऋण और यातायात पुलिस के चालान जैसे विभिन्न मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जा रहा है।