रामपुर: पीपलीवन के जंगल में मिली गदरपुर निवासी युवक की लाश, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया
Rampur, Rampur | Aug 11, 2025 सोमवार को सुबह दस बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के गदरपुर निवासी दानिश राजमिस्त्री था। रविवार सुबह 9 बजे घर से अपने काम के पैसे लेने निकला था। शाम के समय रामपुर के थाना मिलकखानम क्षेत्र के पीपली वन के जंगल मे लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या की आशंका।