शहर के सालासर रोड पर गौशाला के समीप भयंकर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप एवं टवेरा के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे नौ लोगों की स्थिति गंभीर हो गई है एवं 1 की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। टवेरा गाड़ी में सवार लोग सालासर दर्शन के लिए जा रहे थे।