ब्लॉक स्तरीय पीएमश्री गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में क्षेत्र की सभी विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।