बालोद: बालोद नगर पालिका में मानवता शर्मसार, खाना परोसने से इनकार करने पर महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया
Balod, Balod | Jan 8, 2026 बालोद नगर पालिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला प्लेसमेंट कर्मचारी को कथित तौर पर सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि वह देर रात तक मेहमानों को खाना परोसने के लिए रुकने से मना कर बैठी गुरुवार सुबह 11 बजे वनिता यादव ने बताया कि पहले उनकी ड्यूटी गंगा सागर तालाब गार्डन में थी, लेकिन बाद में उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के घर खाना बनाने और घरेलू कार्यों के लिए लगाया गया। वर्तमान में वह अध्यक्ष प्रतिमा चौधरी के घर ड्यूटी कर रही थीं।