बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगंज गांव के पास ऑटो और एक पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगम राम के रूप में की जा रही है। दुर्घटना गुरुवार की रात्रि 8:45 के करीब की है।